बाड़मेर: फील्ड पर निकलीं IAS टीना डाबी से लोगों ने कर दी फोटो क्लिक कराने की डिमांड

टीना डाबी शहर में साफ-सफाई को लेकर प्रशासनिक लवाजमें के साथ निकली थीं. वो साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ ही अभी लोगों को निर्देशन ही दे रही थीं तभी वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ फोटो क्लिक कराने की मांग कर दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: वायरल वीडियो से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बाड़मेर शहर की तस्वीर बदलने सड़कों पर उतर गईं हैं नई कलेक्टर टीना डाबी.

point

शहर के हाईजीन पर ध्यान देने के साथ लोगोें को भी साफ-सफाई के लिए कर रहीं अवेयर.

बाड़मेर की जिला कलेक्टर इस समय फुल एक्शन में दिख रही हैं. कलेक्टर टीना डाबी शहर की सूरत बदलने के लिए साफ-सफाई पर फोकस कर रही हैं. पिछले दिनों उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे. इसमें IAS टीना डाबी सड़क पर पर गंदगी फैलाने वालों पर भड़कती नजर आ रही हैं. अब टीना डाबी का एक और वीडियो चर्चा में आया है.