चुनाव से पहले भजनलाल का 'मास्टर स्ट्रोक', मानवेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब जैसलमेर-बाड़मेर में उन्हीं का चलेगा सिक्का!

Rajasthan politics news: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले भजनलाल शर्मा का बड़ा सियासी दांव सामने आया है. मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की कमान सौंप दी गई है, जिससे टिकट वितरण से लेकर संगठन पर उनका पूरा नियंत्रण होगा. इस फैसले को बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है, जिसने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Politics News
Rajasthan Politics News
google news

राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक ऐसा दांव चला है जिससे न केवल पश्चिमी राजस्थान की राजनीति बदल गई है, बल्कि दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री ने मानवेंद्र सिंह जसौल को बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों की कमान सौंपकर स्पष्ट कर दिया है कि अब इन क्षेत्रों में उन्हीं का 'सिक्का' चलेगा.