मानवेंद्र सिंह जसोल के खिलाफ चारण समाज ने खोला मोर्चा, 'चरित्रहीन' बताकर सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान!

Manvendra Singh Jasol Controversy: मानवेंद्र सिंह जसोल की कथित दूसरी शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मारवाड़ प्रांतीय चारण सभा की जोधपुर में हुई बैठक में चारण समाज ने उन्हें चरित्रहीन बताते हुए सामाजिक बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस विवाह से राजपूत-चारण के पारंपरिक भाई-बहन संबंधों को ठेस पहुंची है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Manvendra Singh Jasol Controversy
Manvendra Singh Jasol Controversy
google news

बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कथित दूसरी शादी का मामला अब एक बड़े सामाजिक विवाद का रूप ले चुका है. जोधपुर में आयोजित 'मारवाड़ प्रांतीय चारण सभा' की बैठक में चारण समाज के नेताओं ने मानवेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है. इस अपील के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.