पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने BJP की परिवर्तन यात्रा पर बोला हमला, कहा- चले थे जूते!

Jitendra Singh attacked BJP’s parivartan Yatra: राजस्थान में बीजेपी 2 सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है. इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के करीबी नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने बीजेपी की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने पहले भी यात्रा निकाली थी. तब उनके कार्यकर्ताओं व नेताओं […]

ADVERTISEMENT

Jitendra Singh attacked BJP's parivartan Yatra: तस्वीर: जितेंद्र सिंह के ट्वीटर से.
Jitendra Singh attacked BJP's parivartan Yatra: तस्वीर: जितेंद्र सिंह के ट्वीटर से.
Google CTA

Jitendra Singh attacked BJP’s parivartan Yatra: राजस्थान में बीजेपी 2 सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है. इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के करीबी नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने बीजेपी की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने पहले भी यात्रा निकाली थी. तब उनके कार्यकर्ताओं व नेताओं में जूते चले थे. आगे भी इसी तरह के हालात रहेंगे. भाजपा के पास यात्रा निकालने का कोई मुद्दा नहीं है.

जितेंद्र सिंह अलवर पहुंचे. इस दौरान राजस्थान तक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने जो काम किए हैं, उन कामों के आधार पर कांग्रेस को वोट मिलेंगे. सरकार की एन्टी इनकंबेंसी नहीं है. सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया है. इसलिए प्रदेश का पुराना इतिहास टूटेगा व राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

जिनको राजस्थान का रास्ता पता नहीं उन्हें जिम्मेदारी

सरकार ने बड़ा फैसला लिया व नए जिले बने हैं. इससे डेवलपमेंट बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय नेताओं को तवज्जो नहीं देती है. इसलिए चुनाव में बाहर के नेताओं को लगाया जाता है. जिन लोगों को राजस्थान के रास्ते तक नहीं पता है, उन लोगों को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है.

टिकट पाने के लिए जान-पहचान का फायदा नहीं

भंवर जितेंद्र सिंह ने आगे कहा- राजस्थान में मेरिट के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट दिए जाएंगे. नेताओं की जान पहचान का कोई फायदा नहीं मिलेगा. अगर मैं भी किसी को टिकट देना चाहूंगा, तो नहीं दे सकता हूं. साथ ही उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. पार्टी के सर्वे चल रहे हैं. किसी भी नेता की मनमानी नहीं चलेगी.

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का अलवर के आसपास के जिलों में टिकट वितरण में अहम रोल रहता है. इस बार मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की स्क्रीनिंग कमेटी का जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. ऐसे में मध्य प्रदेश के नेता भी टिकट मांगने के लिए अलवर पहुंचे.