राजस्थान: बुज़ुर्गों के लिए भी दुल्हन तैयार, 80 की उम्र में तलाशा हमसफर, भीलवाड़ा के अनोखे सम्मेलन के बारे में जानते हैं आप?

राजस्थान के भीलवाड़ा में 50 से 80 साल के बुजुर्गों के लिए 'जीवन साथी परिचय सम्मेलन' आयोजित किया गया, जहां देशभर से आए बुजुर्गों ने अकेलेपन को दूर करने के लिए हमसफर की तलाश की. गुजरात के अनुबंध फाउंडेशन की इस पहल को युवाओं और बच्चों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

भीलवाड़ा में 'इश्क' का नया सवेरा
भीलवाड़ा में 'इश्क' का नया सवेरा
google news

क्या 60, 70 या 80 की उम्र में दिल धड़कना बंद कर देता है? क्या उम्र ढलने के साथ खुश रहने का हक भी खत्म हो जाता है? भीलवाड़ा में आयोजित एक अनूठे 'जीवन साथी परिचय सम्मेलन' ने इन सवालों का जवाब 'ना' में दिया है. शहर के नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी हॉल में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने साबित कर दिया कि प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.