भीलवाड़ा: 'अब कोई रास्ता नहीं बचा' ये कहते हुए पिता ने बेटे के साथ की हैवानियत, फिर वीडियो बनाकर पत्नी पर आरोप लगाते हुए दे दी जान
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने ही 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. ऐसा करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया, जिसके सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

Bhilwara Radheshyam Vaishnav Case
Bhilwara Radheshyam Vaishnav Case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. भीलवाड़ा के बलियास थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में एक पिता ने अपने ही 13 वर्षीय बेटे की दांतली (दरांती) से गला काटकर हत्या कर दी. बेटे को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी पिता राधेश्याम वैष्णव ने खुद भी सल्फास की गोलियां खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. इस दोहरे कांड से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.