शादी से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने रखी ये अजीब सी शर्त! पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग है
राजस्थान के भीलवाड़ा में दहेज के दानव ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. शादी से महज 48 घंटे पहले दूल्हे ने दहेज में कथित तौर पर 'थार' गाड़ी की मांग की और मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया. अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.
ADVERTISEMENT

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार (सांकेतिक तस्वीर)
Bhilwara Thar Car Dowry Allegation Case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ तहसील से एक चौंकान वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर में शहनाइयां बजने वाली थीं लेकिन अब सन्नाटा पसरा हुआ है. इसके पीछे की वजह ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मामला दहेज के लालच का बताया जा रहा है. दावा है कि यहां एक दूल्हे शादी से पहले लड़की पक्ष के सामने 'थार गाड़ी' की डिमांड रख दी. जब वधू पक्ष ये उनकी ये मांग पूरी नहीं कर पाया तो दूल्हा बारात लेकर ही नहीं आया.