Gen Z आंदोलन से प्रेरित होकर 21 साल की उम्र में सियासत में एंट्री! जानें कौन हैं सानिया खानम, जिन्होंने खींचा सबका ध्यान?

Bhilwara Saniya Khanam News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में 21 साल की सanिया खानम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आई सानिया के दादा नज़र मोहम्मद भी 8 बार पार्षद रह चुके हैं.

ADVERTISEMENT

भीलवाड़ा: दादा 8 बार रह चुके हैं पार्षद, पोती ने भी भरा नामांकन
भीलवाड़ा: दादा 8 बार रह चुके हैं पार्षद, पोती ने भी भरा नामांकन
Google CTA

Saniya Khanam Gen Z Candidate Jahazpur : राजनीति को दूर से देखकर नेताओं पर सवाल उठाना एक बात है, लेकिन खुद व्यवस्था का हिस्सा बनकर बदलाव का बीड़ा उठाना दूसरी बात. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां 21 साल की एक युवा लड़की ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. नाम है सानिया खानम- महज 21 साल की उम्र और राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ने का हौसला. सानिया ने जहाजपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है.