भीलवाड़ा: शादीशुदा प्रेमिका को लेकर जंगल गया युवक, फिर हत्या कर गांव में घूमता रहा आरोपी, आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ?
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रेम संबंधों में पैदा हुए शक ने एक महिला की जान ले ली. आरोपी प्रेमी ने महिला को जंगल ले जाकर उसके ही स्टोल से गला घोंट दिया. गुमशुदगी की जांच के दौरान कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया.
ADVERTISEMENT

भीलवाड़ा में प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत
Bhilwara Murder Case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में प्रेम संबंधों में उपजे शक ने एक महिला की जान ले ली. यहां एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के बीच का यह रिश्ता बेहद खौफनाक मोड़ पर आकर खत्म हुआ. प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे व्यक्ति से भी बातचीत करती है. इसी अविश्वास के चलते दोनों के बीच सुनसान जंगल में बहस हुई और अगले ही पल प्रेमी ने महिला के ही स्टोल से उसका गला घोंट दिया. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में बेहद सामान्य तरीके से घूमता रहा, लेकिन इस एक सबूल ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया.
