भीलवाड़ा के तहसीलदार गणेश कच्छावा को मार्च में ही सताने लगी थी गर्मी, रिश्वत में कैश के साथ मांगी AC, लेकिन एक गलती से नपे!
राजस्थान के भीलवाड़ा में एसीबी ने जमीन पंजीयन के बदले रिश्वत लेने के मामले में अटाली तहसील के तहसीलदार, यूडीसी और एक ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने काम कराने के लिए एयर कंडीशनर और 60 हजार रुपये मांगे थे. एसीबी ने ट्रैप कर तीनों को पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT

Bhilwara Tehsildar Trap
Bhilwara Tehsildar Trap: राजस्थान में गर्मी की तपिश शुरू ही हुई थी कि उसके लिए AC का प्रंबंध करने में जुटे तहसीलदार साहब नप गए. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में जमीन के रजिस्ट्रेशन के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए अटाली तहसील के तहसीलदार, एक यूडीसी और ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जमीन के रजिस्ट्रेशन के लिए एयर कंडीशनर और 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.