भीलवाड़ा में पति से छुटकारा पाने के लिए पार की हदें; अपना ही न्यूड वीडियो बनाकर पति के नाम से किया पोस्ट, फिर ऐसे खुला राज!

Bhilwara crime news: राजस्थान के भीलवाड़ा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति को फंसाने के लिए खुद का ही अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. प्रेमी के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का खुलासा पुलिस जांच में हुआ. जानिए कैसे चैटिंग रिकॉर्ड्स और डिजिटल सबूतों ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर की और क्या कार्रवाई हुई.

ADVERTISEMENT

Bhilwara crime news
Bhilwara crime news
google news

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रिश्तों में धोखे और साजिश की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को फंसाने और उससे छुटकारा पाने के लिए अपनी गरिमा तक दांव पर लगा दी. गांधीनगर इलाके की इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का ही अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे पति के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि पति को अपराधी साबित कर उसे जेल भिजवाया जा सके.