भीलवाड़ा: यूट्यूबर-सिंगर पर 20 लाख रुपए की लूट का आरोप, कर्जा चुकाने के लिए रची ये साजिश, जानें पूरा मामला
Bhilwara news: भीलवाड़ा में कूरियर कम्पनी के कर्मचारी से मारपीट कर 20 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने खुलासा किया तो लूट का मास्टर माइंड जोधपुर का एक यूट्यूबर निकाला. जिसने भीलवाड़ा के एक राजस्थानी गायक के अलावा 3 बदमाशों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. राजस्थानी सिंगर जिस […]
ADVERTISEMENT

Bhilwara news: भीलवाड़ा में कूरियर कम्पनी के कर्मचारी से मारपीट कर 20 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने खुलासा किया तो लूट का मास्टर माइंड जोधपुर का एक यूट्यूबर निकाला. जिसने भीलवाड़ा के एक राजस्थानी गायक के अलावा 3 बदमाशों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. राजस्थानी सिंगर जिस रिसोर्ट में शूटिंग करता था, 20 लाख की लूट के बाद पांचों लूटरे भी उसी रिसोर्ट में ठहरे. फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने लूट की सारी रकम 20 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं.