1000 CCTV फुटेज, 700 किमी पीछा... बुलंदशहर से दौसा आई संगीता की प्रेमी गजेंद्र ने कर दी हत्या, फिर पुलिस ने ऐसे सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
Dausa Sangeeta murder case: राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को मिली संगीता की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. बुलंदशहर के शादीशुदा प्रेमी गजेंद्र ने शादी का दबाव बनाने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर संगीता की हत्या कर दी. 1000 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर की संगीता को मर्डर मिस्ट्री का खुलासा
Bulandshahr Sangeeta Murder Case Dausa: जिस सफर की शुरुआत आस्था और भक्ति के नाम पर हुई थी, किसे पता था कि वह सफर जिंदगी का आखिरी पड़ाव साबित होगा. सैकड़ों किलोमीटर का फासला तय कर जब एक युवती दर्शन के बहाने पहुंची, तो उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि सुनसान पहाड़ियों के पीछे उसके लिए मौत की साज़िश रची जा चुकी है. चेहरे पर गहरे ज़ख्म, पास में न कोई पहचान और न ही कोई सुराग—दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में मिली एक अज्ञात लाश ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए थे. आखिर कौन थी वह युवती और क्यों आस्था के धाम के पास इतनी बेदर्दी से उसकी सांसें छीन ली गईं?
