भंवरी देवी हत्याकांड: 28 दिन से पुलिस के हाथ खाली, अब मां को न्याय दिलाने के लिए बेटी सोनू ने ली ये शपथ

Bhanwari Devi Murder Case: राजस्थान के फलोदी जिले में हुए बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड को 28 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिलों को नहीं पकड़ पाई है. एसआईटी जांच और 300 से अधिक लोगों से पूछताछ के बावजूद मामला ब्लाइंड मर्डर बना हुआ है. बिश्नोई समाज और पूर्व विधायक ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए जयपुर कूच की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 भंवरी देवी हत्याकांड में 28 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली 
 भंवरी देवी हत्याकांड में 28 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली 
Google CTA

Phalodi Bhanwari Devi Murder Case Update: राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट इलाके में हुए चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड को 28 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन इतना वक्त बीतने के बाद भी पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है. मामले में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से बिश्नोई समाज और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. पुलिस की कार्रवाई और जांच में हो रही देरी को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.