अवैध संबंधों के शक में मां बनी अपने ही जुड़वा बेटों की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, जानें पूरा मामला

राजस्थान के डीग जिले में अवैध संबंधों के शक और समाज में बदनामी के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो जुड़वा बेटों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

राजस्थान से आया हैरान करने वाला मामला
राजस्थान से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

राजस्थान के डीग जिले से एक बेहद दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी मां ने अपने ही प्रेम प्रसंग के चलते अपने दो सगे 13 वर्षीय जुड़वा बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव की रहने वाली प्रीति सिंह के पति का कुछ समय पहले निधन हो चुका था. पति की मौत के बाद प्रीति के संपर्क राजेश नामक व्यक्ति से हो गए और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. मृत बच्चों की पहचान 13 वर्षीय विनय और विष्णु के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि प्रीति के दोनों मासूम बेटों को अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिल गई थी. बच्चे इस बात का लगातार विरोध कर रहे थे. वहीं, प्रेमी राजेश की तरफ से भी प्रीति पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपने बच्चों को रास्ते से हटा दे, तभी वे दोनों साथ रह सकते हैं. समाज में बदनामी और अपने नए रिश्ते की खातिर इस मां ने अपने ही खून का गला घोंटने का खौफनाक प्लान बना डाला.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दशहरे के दिन (नवमी की रात और दशमी की सुबह के बीच) प्रीति ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर घर में ही कुल्हाड़ी से दोनों जुड़वा भाइयों विनय और विष्णु की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को घर से कुछ ही दूरी पर खेतों के पास फेंक दिया और हत्या का शक दूसरों पर डालने की कोशिश की.

पुलिस का बड़ा खुलासा

घटना की सूचना मिलने पर डीग एसपी एस. गोपीनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर (Call Detail Record) के आधार पर महज 6 घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझा ली.

पुलिस ने मुख्य आरोपी मां प्रीति सिंह (35) और उसके प्रेमी राजेश (40) को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े और बेडशीट भी बरामद कर ली गई हैं. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और अनुसंधान में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: पेड़ पर चढ़े नरेश मीणा.. जानें राजस्थान के बारां में किस बात पर विवाद को लेकर आ गई इतनी बड़ी