डीग में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी एक ही निकली, एक बार साड़ी तो एक बार सूट सलवार में गई और भरा 3 नामांकन

राजस्थान के डीग पंचायत समिति प्रधान चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. निर्विरोध प्रधान चुनी गईं वाती गुर्जर ने बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय के तौर पर तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए थे, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

डीग में वाती देवी गुर्जर ने कर दिया बड़ा खेल ?
डीग में वाती देवी गुर्जर ने कर दिया बड़ा खेल ?
Google CTA

राजस्थान के डीग जिले की डीग पंचायत समिति सीट पर बड़ा खेल सामने आया है. यहां बीजेपी से निर्विरोध प्रधान पद के लिए चुनी जाने वाली प्रत्याशी वाती गुर्जर को लेकर बड़े खुलासे का दावा किया जा रहा है. वाती को लेकर जो बात सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है. बीजेपी की तरफ से भले ही वो निर्विरोध पंचायत प्रधान चुन ली गई हों पर ये कांग्रेस की भी प्रत्याशी थीं. यही नहीं इन्होंने निर्दलीय के रूप में भी नामांकन भरा था. यानी वाती एक पर उनके पहनावे अनेक. कभी सड़ी पहनकर नामिनेशन में आईं तो कभी सूट-सलवार में. किसी को क्या पता था कि वाती इतना बड़ा खेल करने वाली है. अब इसे खुलासे के बाद डीग की पंचायत समिति सीट पर माहौल गरमाया हुआ है. 

दरअसल डीग पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली वाती गुर्जर ने प्रधान पद के लिए तीन अलग-अलग आवेदन किए हैं. इनमें एक आवेदन कांग्रेस, दूसरा भाजपा और तीसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा गया है. हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही वाती गुर्जर को प्रधान पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए टिकट दिया. प्रत्याशी दोनों दलों के टिकट लेकर अलग-अलग ड्रेस पहनकर नामांकन प्रक्रिया में पहुंचीं. इस घटनाक्रम ने चुनावी हलके में काफी गहमा-गहमी पैदा कर दी है. 

कांग्रेस की भी प्रत्याशी फिर बीजेपी से कैसे बनीं प्रधान ?  

अब सवाल ये है कि वाती तो कांग्रेस पार्टी की भी प्रत्याशी थीं, फिर बीजेपी से प्रधान कैसे बनीं ?  
नामांकन प्रक्रिया के दौरान वाती गुर्जर के तीन आवेदन करने और कांग्रेस-भाजपा दोनों से टिकट मिलने का मामला सामने आने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे. बातचीत में बताया गया कि नाम वापसी के बाद कमल के फूल के चुनाव चिह्न पर उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई. इधर जानकारी सामने आ रही है कि न बीजेपी और न ही कांग्रेस कहीं से भी वती ने नाम वापस नहीं लिया है. 

क्या है निर्वाचन की प्रक्रिया ?  

निर्वाचन से जुड़े नियमों और नई गाइडलाइन के हवाले से बताया गया कि एक प्रत्याशी की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए जाने की स्थिति में सबसे आखिर में भरा गया आवेदन स्वीकार किया जाता है. जबकि पहले भरे गए आवेदन को अमान्य हो जाते हैं. इसी नियम के आधार पर आगे की निर्वाचन प्रक्रिया होने की बात कही गई. 

भले ही वाती का निर्वाचन नियमों के तहत हो पर उनकी इस कवायद की चर्चा पूरे डीग में है. चर्चा इस बात की है कि निर्दलीय डीग पंचायत समिति में सदस्य के तौर पर जीत दर्ज करने के बाद वाती गुर्जर को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बना दिया. यही नहीं वाती ने निर्दलीय भी प्रधान पद की उम्मीदवारी के लिए पर्चा भर दिया.

Rajasthan Pradhan Election LIVE: राजस्थान के आज चुने जाएंगे 419 पंचायत समिति के प्रधान, कई जगह निर्विरोध जीते उम्मीदवार