200 रुपए नहीं दिए तो ट्रक ड्राइवर को सड़क पर गिराकर पीटा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाकी की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 

Delhi Mumbai Expressway incident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कथित बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है. अलवर-भरतपुर सीमा पर 200 की वसूली को लेकर ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई का आरोप. घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया और जांच जारी है. जानिए पूरा मामला और पुलिस का पक्ष.

ADVERTISEMENT

Rajasthan police brutality Video
Rajasthan police brutality Video
google news

राजस्थान के अलवर और भरतपुर की सीमा पर दौड़ने वाले हाई-प्रोफाइल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से पुलिस की बर्बरता का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. यहां नौगावां थाने के एक पुलिसकर्मी ने महज ₹200 की कथित वसूली के लिए एक ट्रक ड्राइवर को जमीन पर पटककर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जानिए मामले की पूरी कहानी.