डूंगरपुर: लड़का पसंद था, नेहा दुल्हन बनी थी और बारात का इंतजार था तभी पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

नेहा की जान कैसे गई. उसने खुद कुएं में छलांग लगाई या किसी ने धक्का दिया. सबकुछ सस्पेंस है. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

Rajasthan News:डूंगरपुर के एक घर में शादी का जबरदस्त माहौल था. सज-धज कर तैयार थी 22 साल की नेहा प्रजापत. अपने पिया की होने वाली थी. वो पिया जिन्हें ना सिर्फ इनके परिवार ने पसंद किया था बल्कि ये खुद भी उनसे शादी को तैयार थीं. घर से लेकर मोहल्ले तक चारों ओर शादी की धूम थी. कुछ घंटे में बारात आने ही वाली थी. सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं. तभी कुछ ऐसा हुआ कि लड़की के पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस बेटी की वो डोली सजा रहा था उसकी अर्थी सजानी पड़ी.