कोटा: पति जेल में गया तो पत्नी ने बनाए दूसरे युवक से अवैध संबंध, देवर को बीच में आना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि भंवरलाल को कुछ सप्ताह पहले ही भाभी और हेमराज के इस संबंध की भनक लग गई थी. उसने दोनों से कहा कि वे ऐसा न करें.  भंवरलाल ने गुरुवार को हेमराज को देखा और उसे अपनी भाभी से फिर से दूर रहने को कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: चेतन गुर्जर.
Google CTA

कोटा में एक युवक को भाभी के अवैध संबंध पर आपत्ति जताना भारी पड़ गया. देवर को अपनी जान गंवानी पड़ी. जब इस हत्या की तह तक पुलिस पहुंची तो पति के जेल जाने के बाद पत्नी के कथित इश्क की पूरी स्टोरी सामने आ गई. इस इश्क के बीच देवर ने एंट्री मारी और ऐतराज जताया तो भाभी के कथित प्रेमी को नागवार गुजरा. फिर क्या था हुआ वही जिसकी आशंका किसी को भी न थी.