'मिठाई बांटी, जश्न हुआ...संघर्ष की झूठी कहानी भी सुनाई', 899 रैंक की बताकर वाहवाही लूटने वाले बानसूर के निशांत का दावा निकला फर्जी!

राजस्थान के बानसूर में निशांत कुमार नाम के युवक ने UPSC में 899वीं रैंक का झूठा दावा किया. उसने आगरा के असली कैंडिडेट का रोल नंबर अपने एडमिट कार्ड पर एडिट कर लिया था. नेताओं से सम्मान भी पा लिया, लेकिन QR कोड स्कैन होते ही फर्जीवाड़ा पकड़ा गया.

ADVERTISEMENT

Nishant Kumar case
Nishant Kumar case
google news

राजस्थान के बानसूर में एक युवक ने UPSC परीक्षा पास कर IAS बनने की बात कहकर इलाके में सनसनी फैला दी, लेकिन जांच हुई तो पूरा मामला झूठा निकला. मामला नांगल भाव सिंह गांव के निशांत कुमार का है, जिसने UPSC परीक्षा में 899वीं रैंक आने का झूठा दावा किया था.