लाइब्रेरी में सपने दिखाता, होटल में करता था हैवानियत! जोधपुर से फर्जी IAS का काला सच आया सामने
जोधपुर पुलिस ने खुद को आईएएस और आरएएस अधिकारी बताकर छात्राओं को नौकरी, परीक्षा और नंबर बढ़ाने का झांसा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर तीन युवतियों के यौन शोषण के आरोप हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़िताओं की तलाश भी जारी है.
ADVERTISEMENT

jodhpur
जोधपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बड़ा IAS/RAS अधिकारी बताकर छात्राओं को ठगता और उनका यौन शोषण करता था. आरोपी लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर आने वाली लड़कियों को सरकारी नौकरी लगवाने और परीक्षा में नंबर बढ़वाने का लालच देकर अपना शिकार बनाता था. आरोपी ने एक ही परिवार की तीन बहनों समेत कई नाबालिगों का यौन शोषण किया.
