Ganesh Chaturthi 2024: राजस्थान के इस शहर में बनीं गणेश मूर्तियों की देश-विदेशों में सबसे अधिक डिमांड, 10 दिन में होती है तैयार
Ganesh Chaturthi 2024: देश के विभिन्न शहरों में गणेश जी की मूर्तियां तैयार की जाती हैं, लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड अलवर की मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्तियों की होती है. अलवर में बनी मूर्तियां इको-फ्रेंडली होती हैं और ये मिट्टी पानी में पूरी तरह घुल जाती है.
ADVERTISEMENT

Ganesh ji
Ganesh Chaturthi 2024: देश के विभिन्न शहरों में गणेश जी की मूर्तियां तैयार की जाती हैं, लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड अलवर की मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्तियों की होती है. अलवर में बनी मूर्तियां इको-फ्रेंडली होती हैं और ये मिट्टी पानी में पूरी तरह घुल जाती है. इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता. इसी कारण विदेशों में भी अलवर की मूर्तियों की विशेष डिमांड है. अलवर के कारीगर सालभर इन मूर्तियों को तैयार करते हैं और ये मूर्तियां भारत के अलावा 15 देशों में भेजी जाती हैं.