कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के आरोपों पर भड़कीं AAP नेता गायत्री बिश्नोई कौन? जानें चंडीगढ़ के सरकारी बंगले को लेकर क्यों छिड़ी जंग
Gayatri Bishnoi Vs Sukhpal Khaira: राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली आम आदमी पार्टी नेता गायत्री बिश्नोई और पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के बीच चंडीगढ़ के सरकारी आवास को लेकर छिड़ा विवाद अब पुलिस थाने पहुंच गया है. खैरा के आरोपों पर गायत्री बिश्नोई ने पलटवार करते हुए उनके खिलाफ मानहानि और गरिमा को ठेस पहुंचाने की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान की गायत्री बिश्नोई और कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा में विवाद.
Gayatri Bishnoi Controversy: राजस्थान के बाड़मेर से निकलकर पंजाब की राजनीति में सक्रिय हुईं आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब सह-प्रभारी गायत्री बिश्नोई इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और गायत्री बिश्नोई के बीच सोशल मीडिया से शुरू हुई जुबानी जंग अब पुलिस शिकायत और कानूनी दांव-पेच तक पहुंच चुकी है. दोनों नेताओं के बीच जारी यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोपों और राजनीतिक बयानों में बदल गया है.
