भीलवाड़ा में पति-पत्नी एक साथ बने सीए, छोटी सी उम्र में हो गया था बाल विवाह, फिर ऐसे की तैयारी

Rajasthan News: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में भीलवाड़ा के एक दंपत्ति ने एक साथ सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कल्याणपुरा गांव के 7 साल के प्रभु का भीलवाड़ा की 5 साल की पिंकी से बाल विवाह हुआ था. मजदूरी और […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में भीलवाड़ा के एक दंपत्ति ने एक साथ सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कल्याणपुरा गांव के 7 साल के प्रभु का भीलवाड़ा की 5 साल की पिंकी से बाल विवाह हुआ था. मजदूरी और खेती करने वाले दोनों के परिवार में कोई अधिक पढ़ा लिखा भी नहीं था. इसके बावजूद दोनों ने साथ पढ़ाई करके इतनी बड़ी सफलता हासिल की है. सीए भीलवाड़ा ब्रांच अध्यक्ष निर्भीक गांधी ने बताया कि भीलवाड़ा के इतिहास में यह पहला मौका है जब पति व पत्नी एक साथ सीए बने हों. आज उनकी यह सफलता काफी लोगों को प्रेरित कर रही है.