Rajasthan: पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया पति, फिर बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके पड़ोसी से अवैध संबंध हैं. इसलिए उसने घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

अलवर (alwar news) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जो आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. यहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी की गला घोट कर हत्या (shocking murder story) कर दी और फिर थाने पहुंच गया. पति को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध हैं. इसलिए पहले उसने अपनी पत्नी को मारा और फिर पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला बोल दिया. घटना में पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया है.