IIT मद्रास के इंजीनियर करेंगे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के साथ हुए हादसे की जांच, NHAI ने उठाया बड़ा कदम

Former MP Manvendra Singh Car Accident: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार के साथ हुए हादसे की जांच आईआईटी मद्रास को सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

CCTV Video: 160 किमी की स्पीड से दौड़ रही थी मानवेंद्र की कार, नींद की झपकी से अचानक हुआ हादसा, देखें
CCTV Video: 160 किमी की स्पीड से दौड़ रही थी मानवेंद्र की कार, नींद की झपकी से अचानक हुआ हादसा, देखें
google news

Former MP Manvendra Singh Car Accident: पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) की कार का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था. उस समय वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान अलवर में अचानक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी पुलिया की दीवार से टकरा गई. इस हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे अमीन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए. अब इस हादसे की जांच आईआईटी मद्रास को सौंपी गई है.