अजमेर जेल में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की मौत पर भारी आक्रोश, पत्नी कोमेश की खुली चेतावनी, राजस्थान की राजनीति में सियासी घमासान

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत के बाद उसकी पत्नी कोमेश द्वारा दी गई खुली चेतावनी पर आधारित है.

ADVERTISEMENT

अजमेर में घमासान
अजमेर में घमासान
Google CTA

चंबल के पूर्व विख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई संदिग्ध मौत ने राजस्थान में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. जेल प्रशासन के अनुसार, विष्णु जाट नाम के एक कैदी ने जगन गुर्जर की हत्या कर दी, लेकिन इस दावे पर न तो जगन के परिवार को और न ही गुर्जर समाज को भरोसा हो रहा है. 6 फीट से अधिक लंबे और बेहद मजबूत माने जाने वाले जगन गुर्जर की एक मामूली कैदी द्वारा हत्या किए जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है. इस घटना के बाद धौलपुर, भरतपुर समेत पूरे डांग क्षेत्र और यूपी-एमपी तक के गुर्जर समाज में भारी आक्रोश फैला हुआ है.