पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का 'असली' सच? संजय राउत की किताब में बड़ा खुलासा, क्या किसी बात से डर गए थे धनखड़!
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खुलासा किया है कि उनके इस्तीफे की वजह बीमारी नहीं थी, जबकि संजय राउत ने अपनी किताब में दावा किया है कि उन्हें ED का डर दिखाकर पद छोड़ने पर मजबूर किया गया था. इस नए खुलासे ने देश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है.
ADVERTISEMENT

जगदीप धनखड़
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक पद छोड़ने के फैसले ने एक बार फिर देश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. महीनों से दबे इस राज से अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है. धनखड़ ने खुद एक कार्यक्रम के दौरान यह कहकर सबको चौंका दिया कि जब उन्होंने पद त्यागा था, तब वे बीमार नहीं थे. अब इस मामले में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की आने वाली किताब ने आग में घी डालने का काम किया है.