जयपुर: परीक्षा केंद्र में बिजली गुल, जनरेटर में डीजल नहीं... 49 अभ्यर्थी नहीं दे पाए एग्जाम, अब NTA इस दिन फिर कराएगा एग्जाम
Jaipur Exam NTA Statement : जयपुर के परीक्षा केंद्र पर बिजली कटौती और जनरेटर खराब होने से एनटीए की आयुर्वेदिक पीजी परीक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई. भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच कई परीक्षार्थी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए. हंगामे के बाद अब एजेंसी ने 49 अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर को री-एग्जाम की घोषणा की है.
ADVERTISEMENT

49 अभ्यर्थियों के लिए फिर होगा एग्जाम
NTA Jaipur Exam Controversy: जयपुर स्थित श्री सत्य साई गर्ल्स कॉलेज में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक पीजी परीक्षा (AIAPGET) के दौरान भारी कुप्रबंधन देखने को मिला. परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कई कंप्यूटर बंद हो गए. इस अचानक आई रुकावट के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
