फोन पर धर्म परिवर्तन..जयपुर की बबीता कैसे बनी जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल? जयपुर ATS की पूछताछ में कई बड़े खुलासे!
जयपुर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदीजा का पाकिस्तानी हैंडलर्स ने ऑनलाइन ब्रेनवॉश किया था. उसे भारतीय जवानों को हनीट्रैप में फंसाने और आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी.
ADVERTISEMENT

jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है. राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए रविवार को जयपुर के वाटिका इलाके से जैश-ए-मोहम्मद की एक संदिग्ध महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ (37) उर्फ 'खदीजा' को हिरासत में लिया है. मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली बबीता पिछले कुछ समय से जयपुर में अपने रिटायर्ड पिता के साथ रह रही थी. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला को 27 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है.