जलता नारियल और सिंदूर का खौफनाक खेल! करोड़ों की जमीन के लिए सगी बेटी बनी कातिल, जयपुर मर्डर केस में नया खुलासा
Jaipur Crime News: जयपुर के प्रतापनगर में करोड़ों की संपत्ति और अनुकंपा नौकरी के लालच में बेटी द्वारा अपनी ही मां की कथित हत्या करवाने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में सुपारी, हिट एंड रन की साजिश, जलते नारियल और सिंदूर जैसे टोटकों से मां को घर से बाहर बुलाने की कोशिश सहित कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जानिए जयपुर मर्डर केस की पूरी कहानी, पुलिस जांच और अब तक सामने आए सभी अहम तथ्य.
ADVERTISEMENT

Jaipur Murder Case
राजस्थान के जयपुर से एक बेहद खौफनाक और मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है. जयपुर के प्रतापनगर इलाके में एक 23 साल की सगी बेटी ने सरकारी नौकरी और करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए अपनी ही विधवा मां की 7 लाख रुपए की सुपारी देकर बेरहमी से हत्या करवा दी. वकालत की पढ़ाई कर रही बेटी ने इस पूरी वारदात को एक सामान्य 'हिट एंड रन' सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस की पैनी नजर और सीसीटीवी फुटेज ने इस रूह कंपा देने वाली साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
