झुंझुनू की प्रियंका का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार! मौसी की एक नजर ने खोल दिया बाप का खौफनाक राज
Jhunjhunu murder case: राजस्थान के झुंझुनू में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी प्रियंका की हथौड़े से हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने की कोशिश की. मौसी की सतर्कता से पूरा सच सामने आया. जानिए कैसे जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के बीच खुला यह खौफनाक राज.
ADVERTISEMENT

Jhunjhunu murder case
राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां घूमनसर कला गांव में एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी प्रियंका की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पिता ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और प्रियंका के सीढ़ियों से गिरने की झूठी कहानी फैला दी. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.