जोधपुर: घर के अंदर बेटों के साथ थी लेडी डॉन सुमता विश्नोई और बाहर छोड़ रखे थे कुत्ते, पुलिस पहुंची तो एक कमरा मिला लॉक
जोधपुर की लेडी डॉन सुमता बिश्नोई को 2.45 करोड़ की ठगी के मामले में बेटों विनोद और मनीष के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इन्हें पकड़ा.
ADVERTISEMENT

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई.
मेरी पकड़ बहुत ऊंची है. बड़े नेता, अफसर और पुलिस के बड़े अधिकारी संपर्क में हैं. काम हो जाएगा. हर किसी को ऐसे ही झांसे में लेती है लेडी डॉन सुमता विश्नोई...ये बातें कोई और नहीं बल्कि सुमता द्वारा ठगे गए पीड़ित बता रहे हैं. इधर पुलिस ने भी लेडी डॉन का भौकाल देख लिया. पुलिस पकड़ने गई पर उसे सुमता सुथार तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. कहें तो सुमता को पकड़ना आसान नहीं था. दरवाजा तुड़वाकर पुलिस को घर में एंट्री लेनी पड़ी. सुमता ने जैसे ही पुलिस को सामने देखा तो बोल पड़ी- जयहिंद साहब.
