जोधपुर की जेल में मर्डर केस में सजा काट रहे मूलाराम और सीमा को ऐसे हुई मोहब्बत, अब शादी के लिए कोर्ट ने दी परमिशन
जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदियों, मूलाराम और सीमा को राजस्थान हाई कोर्ट ने शादी करने की ऐतिहासिक इजाजत दे दी है. खेत में काम करते-करते दोनों में प्यार हुआ था. कोर्ट ने इसे अनुच्छेद 21 के तहत उनका मौलिक अधिकार माना है.
ADVERTISEMENT

jodhpur
जोधपुर की खुली जेल में सजा काट रहे दो कैदियों की अनोखी प्रेम कहानी अब शादी के मंडप तक पहुंचने वाली है. हत्या के अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहे मूलाराम और सीमा को राजस्थान हाई कोर्ट ने शादी करने की मंजूरी दे दी है. कोर्ट का मानना है कि सजा काटने के बावजूद कैदियों को नई जिंदगी शुरू करने का हक है. आगामी 22 जुलाई को जेल परिसर में ही दोनों सात फेरे लेंगे.
