जोधपुर की ओपन जेल में 22 जुलाई को सजेगा मंडप, उम्रकैद काट रहे मूलाराम और सीमा लेंगे सात फेरे

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर स्थित मंडोर ओपन जेल से एक अनोखी खबर सामने आई है. हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे दो कैदी 22 जुलाई को विवाह के बंधन में बंधेंगे. हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद जेल परिसर में ही शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

ADVERTISEMENT

जेल की सलाखों के बीच गूंजेगी शहनाई
जेल की सलाखों के बीच गूंजेगी शहनाई
Google CTA

Jodhpur Open Jail Marriage: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही ताले, सलाखें और सजा का ख्याल मन में आता है. लेकिन जोधपुर की मंडोर ओपन जेल से एक बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आ रही है. यहां जल्द ही ढोल-नगाड़ों और शादी के गीतों की आवाज सुनाई देगी. उम्रकैद की सजा काट रहे दो बंदी 22 जुलाई को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं.