साध्वी से गले लगने वाले संत के वीडियो की सच्चाई जान नहीं करेंगे वायरल, आ गई इनसाइड स्टोरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल है. इस वीडियो में दिखने वाली साध्वी ने Rajasthan Tak से इसकी पूरी सच्चाई बयां कर दी.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धडल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक साध्वी बेड पर लेटी है. एक दूसरी महिला लुगड़ी पहने उस कमरे में आती है. थोड़ी देर बाद भगवाधारी दाढ़ी वाले बाबा आते हैं और साध्वी उन्हें देखते हुए गले लग जाती हैं. इस वीडियो में बाबा और साध्वी को घेरते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आपत्तिजनक बातें लिखीं.
इधर वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान तक उस साध्वी तक पहुंच गया जिनका वीडियो वायरल हो रहा है. साध्वी ने कैमरे पर बेबाकी से पूरी बात बता दी. साध्वी ने वो बताया जिसे जानकर वीडियो शेयर करने और आपत्तिजनक बातें लिखकर वायरल करने वाले खुद को कोसने लगे होंगे.
कौन हैं ये साध्वी?
साध्वी का नाम प्रेम बाइसा है. ये वीडियो 8 जनवरी 2021 को रात लगभग साढ़े दस बजे का है. वीडियो बनाने वाले ने कुछ दिन पहले ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है.
पुलिस के पास पहुंची साध्वी
साध्वी प्रेम बाइसा अब पुलिस के पास पहुंची हैं और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी जोगेन्द्र, रमेश और कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है.
साध्वी के मुताबिक वीडियो बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड भी की गई थी, तब भी साध्वी ने पुलिस से शिकायत की थी. तब आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन जैसे ही आरोपी जेल से बाहर आए उन्होंने इस वीडियो को वायरल कर दिया.
आखिर इस वीडियो को वायरल क्यों किया गया और वीडियो में दिखने वाला ये दाढ़ी वाला संत आखिर कौन है? लोगों ने इस बात को जाने बगैर ही, इस वीडियो को गंदा बताते हुए इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद तो ये वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया.
इस वीडियो में नजर आ रही, साध्वी ने जब दाढ़ी वाले संत के साथ गले लगने की वजह बताई तो लोगों को होश उड़ गए. गले लगने वाले संत साध्वी के पिता हैं.
उनके पिता वीरमनाथ उनसे मिलने आश्रम आए थे. वीरमनाथ ने अपनी बेटी प्रेम बाइसा को पहले पुचकारा फिर उन्हें गले से लगाया था, लेकिन पिता और पुत्री के इस प्रेम को गलत तरीके से पेश कर उनके रिश्ते को बदनाम करने की कोशिश की गई. अब इस मामले में पुलिस ने फिर से मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं.
मां के निधन के बाद पिता ने की देखभाल
प्रेम बाइसा की माता का उस वक्त निधन हुआ था, जब वो बहुत छोटी थीं, तब से उनके पिता ही उनकी देखभाल करते आ रहे हैं, लेकिन इस एक वायरल वीडियो ने अब पिता-पुत्री के रिश्तों को बदनाम कर डाला.
यह भी पढ़ें:
बाड़मेर वाली हसीना, जालोर में रंगेहाथ पकड़ी गई, बैग से मिला चौंकाने वाला सामान!
