भाई की हत्या और फर्जी केस! जानिए 60 हजार का इनामी और बीहड़ का मोस्ट वांटेड कल्ली गुर्जर कैसे बना डकैत?
मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बने 60 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का बीहड़ से सनसनीखेज बयान सामने आया है. उसने खुद को बेगुनाह और फर्जी मुकदमों का शिकार बताते हुए खाटू श्याम को साक्षी मानकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

डकैत कल्ली गुर्जर
मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बना बीहड़ का मोस्ट वांटेड डकैत कल्ली गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में है. पुलिस की गिरफ्त से दूर बीहड़ के इस डकैत का पहला और बड़ा बयान सामने आया है. अपने वीडियो इंटरव्यू के जरिए कल्ली गुर्जर ने खुद पर दर्ज मुकदमों को झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
