डोटासरा VS किरोड़ी: गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के OBC सर्टिफिकेट पर सियासत तेज, किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम को लिखी चिट्ठी

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के ओबीसी सर्टिफिकेट और आरएएस चयन पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच और एफआईआर की मांग की है. सोशल मीडिया पर इसे नेताओं की आपसी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Kirodi Lal Meena, Govind Singh Dotasara
Kirodi Lal Meena, Govind Singh Dotasara
google news

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर ओबीसी आरक्षण और सरकारी भर्ती को लेकर घमासान तेज हो गया है. इस बार बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनका परिवार है. किरोड़ी लाल मीणा ने सीधे गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे के आरएएस (RAS) चयन और उनके ओबीसी प्रमाण पत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.