SIR और वोट चोरी के आरोपों पर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा पलटवार, कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल को दिया कड़ा जवाब

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचंड जीत का दावा किया है, साथ ही कांग्रेस के 'वोट चोरी' और अकाल राहत के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है.

ADVERTISEMENT

वोट चोरी पर बड़ा बयान
वोट चोरी पर बड़ा बयान
Google CTA

जयपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने स्थानीय निकाय चुनावों और हालिया राजनीतिक मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ नगर निकायों में अपने बोर्ड बनाएगी और जनता विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ है.

अकाल राहत और हनुमान बेनीवाल पर वार

अकाल प्रबंधन को लेकर हनुमान बेनीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सरकार ने अब तक 11 जिलों की 27 तहसीलों को अकाल ग्रस्त घोषित कर अधिसूचित कर दिया है. अकाल राहत कार्य आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू कर दिए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने पर भी विचार किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल घोषित करने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, जिसके तहत विभाग सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही काम करता है.

'वोट चोरी' और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मतदाता सूचियों और 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि युवाओं और नए नाम जुड़ने न देने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं . उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए साल में कई बार (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर) व्यवस्था रहती है, जहाँ कोई भी पात्र व्यक्ति अपना नाम जुड़वा या हटवा सकता है. 

एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक माहौल बिगाड़ा जा रहा है, जबकि इसकी शुरुआत 25 जून 2025 को हुई थी और इससे लाखों नए युवा मतदाता जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Panchayat Chunav: 'नेता बोले विकास करेंगे, जनता बोली पहले काम करवाओ!', सरपंच चुनाव को लेकर क्या है ग्रामीण जनता का मूड?