कौन हैं राजस्थान कैडर के IPS किशन सहाय मीणा, जिन्होंने प्रेमानंद महाराज और धीरेंद्र शास्त्री पर लगा दिए बड़े आरोप?
IPS Kishan Sahay Meena Controversial Statement: राजस्थान कैडर के IPS किशन सहाय मीणा ने प्रेमानंद महाराज और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाए हैं, जिससे देशभर में विवाद खड़ा हो गया है. जानिए कौन हैं किशन सहाय मीणा, उनका करियर, बयान का पूरा मामला और क्यों हो रहा है इतना विरोध.
ADVERTISEMENT

IPS किशन सहाय मीणा ने प्रेमानंद महाराज और धीरेंद्र शास्त्री पर दिया बड़ा बयान
राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों प्रेमानंद महाराज और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी की है. आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इन संतों पर समाज में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है, जिससे पूरे देश में नई बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला और कौन हैं ये आईपीएस अधिकारी.