Rajasthan: मीटिंग में आपस में भिड़े BJP नेता, एकजुटता के लिए रखी गई थी बैठक, एक-दूसरे को मारने दौड़े समर्थक
Rajasthan:Rajasthan: भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भीलवाड़ा जिला कार्यालय में भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा ने बैठक तो आपसी एकता प्रदर्शन करने के लिए की थी. जिसे भाजपा के तीन बार के विधायक और इस बार चुनाव हार चुके विट्ठल शंकर अवस्थी और उन्हें निर्दलीय चुनौती देकर चुनाव हा चुके अशोक कोठारी समर्थकों के बीच में जमकर हुई भिड़ंत हुई. इस दौरान आपस में कार्यकर्ता थप्पड़ जड़ने के साथ कुर्सी उठाकर मारने दौड़ने की घटना तक हो गई.
ADVERTISEMENT

Rajasthan: मीटिंग में आपस में भिड़े BJP नेता, एकता प्रदर्शन के लिए रखी गई थी बैठक, एक-दूसरे को मारने दौड़े समर्थक
Rajasthan: भीलवाड़ा जिला कार्यालय में भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा ने बैठक तो आपसी एकता प्रदर्शन करने के लिए की थी. जिसे भाजपा के तीन बार के विधायक रहे विट्ठल शंकर अवस्थी और उन्हें निर्दलीय चुनौती देने वाले अशोक कोठारी समर्थकों के बीच में जमकर हुई भिड़ंत हुई. इस दौरान आपस में कार्यकर्ता थप्पड़ जड़ने के साथ कुर्सी उठाकर मारने दौड़ने की घटना तक हो गई. बैठक लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके इस उद्देश्य को लेकर बुलाई गई थी. मगर उसके उलट कोठारी और अवस्थी समर्थक जोरदार भिड़ंत में कुर्सी उठाकर मारने दौड़े. आपस में जमकर अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ. जैसे-तैसे पूर्व विधायक अवस्थी और निर्दलीय विधायक कोठारी ने अपने-अपने समर्थकों को शांत किया. तब जाकर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के जान में जान आई और जैसे-तैसे बैठक संपन्न हुई.