इस बार क्लीन स्वीप कर पाना बीजेपी के लिए आसान नहीं! कहीं विरोध तो कहीं बगावत, इन 5 सीटों पर फंसी पार्टी

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी मिशन-25 का दावा कर रही हैं. लेकिन इन 25 में से 5 सीटें ऐसी है, जहां पार्टी बुरी तरह फंसती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

भारतीय जनता पार्टी (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी (फाइल फोटो)
Google CTA

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी (BJP) मिशन-25 का दावा कर रही हैं. सीएम भजनलाल शर्मा और संगठन के मुखिया सीपी जोशी के नेतृत्व में पूरी बीजेपी जुटी हुई हैं. ताकि सभी 25 सीटों पर जीत हासिल कर हैट्रिक लगाए. हालांकि यह इतना आसान भी नहीं है. क्योंकि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election-2024) की सरगर्मी के बीच कलह और गुटबाजी भी लगातार सामने आ रही है. दरअसल, पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान है और दूसरे चरण में बची हुई 13 सीटों पर.