जयपुर में लव जिहाद? शादीशुदा आसिफ पर डर्टी...आरोप, BJP MLA ने कहा- गोमूत्र पीकर महिला होगी पवित्र

महिला का आरोप है कि उसने जयपुर के एक जिम में ट्रेनिंग देने वाले आसिफ के प्यार में फंस गई. आसिफ शादीशुदा था पर उसने ये बात छुपा ली.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जयपुर में लव जिहाद के मामले में BJP विधायक ने किया ये दावा.

point

बोेले शुद्दिकरण अनुष्ठान के बाद होेगी महिला की घर वापसी.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित महिला को लेकर हवामहल विधानसभा के विधायक बालमुकुंदाचार्य पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे. कहानी धोखा, धर्म परिवर्तन, प्रताड़ना की सामने आई. इधर विधायक बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि महिला अब घर वापसी करना चाहती है. ऐसे में उसे गौमूत्र पिलाकर उसका शुद्धिकरण किया जाएगा.