Manvendra Singh Jasol Controversy: दूसरी शादी के सवाल पर मानवेंद्र सिंह ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब कि गहरा गया रहस्य!
Manvendra Singh Jasol Second Marriage controversy: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल इन दिनों अपनी कथित दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय ईरान की लड़ाई का जिक्र कर दिया, जिसके बाद मामला और भी उलझ गया है.
ADVERTISEMENT

दूसरी शादी पर मानवेंद्र सिंह की आई पहली प्रतिक्रया
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. अब इस पूरे मामले पर खुद मानवेंद्र सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने विवाद को खत्म करने के बजाय और सुलझा दिया है.