मानवेंद्र सिंह पर भारी पड़ीं मां! जसवंत सिंह की विरासत के लिए अपने ही बेटे के खिलाफ 'जंग' का ऐलान, जानें कौन हैं शीतल कंवर
पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले अपने बेटे मानवेंद्र सिंह को पुश्तैनी घर में घुसने से रोककर कड़ा स्टैंड लिया है. 90 वर्षीय शीतल कंवर का बेटे को दहलीज से वापस लौटाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे परिवार की विरासत और परंपरा को बचाने की एक बड़ी जंग के रूप में देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

शीतल कंवर
Charchit Chehra: हाल ही में जोधपुर स्थित जसवंत सिंह के पुश्तैनी घर के बाहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मानवेंद्र सिंह अपनी कथित नई पत्नी के साथ घर पहुंचे थे लेकिन दरवाजे पर उनकी 90 वर्षीय मां शीतल कंवर पहरा दे रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शीतल कंवर का रौब साफ दिख रहा है. उन्होंने दोटूक शब्दों में बेटे से कहा, "निकलो यहां से! जब तक मैं जिंदा हूं, तुम्हें इस घर में कदम नहीं रखने दूंगी."