राजस्थान की किन्नर पर आया दिल! 1 साल की दोस्ती के बाद MP के सागर ने रेशमा से कर ली शादी, वीडियो देखिए
जिस्मानी और सामाजिक बंधनों को तोड़कर राजस्थान के बारा जिले में प्यार की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है. यहां मध्य प्रदेश के एक युवक सागर राजपूत ने अपनी किन्नर दोस्त सोनू उर्फ रेशमा से हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में शादी कर ली.
ADVERTISEMENT

mp
कहते हैं मोहब्बत न तो जात देखती है, न धर्म और न ही समाज के बनाए हुए बंधन. कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा राजस्थान के बारा जिले में देखने को मिला है, जहां एक युवक ने समाज की पुरानी सोच और तानों की परवाह किए बिना एक किन्नर का हाथ थाम लिया. दोनों ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया है. इस अनोखी शादी की चर्चा अब चारों ओर हो रही है.
