रॉन्ग साइड दौड़ता डंपर, पीछे 4 थानों की पुलिस; राजस्थान में बजरी माफिया ने 14 गांवों में फैलाया खौफ

राजस्थान के नागौर जिले में अवैध बजरी से भरे एक बेलगाम डंपर ने करीब 2 घंटे तक जमकर आतंक मचाया. डंपर ने पहले स्कूटी और एंबुलेंस को टक्कर मार. जब लोगों ने उसे रोकना चाहा, तो ड्राइवर डंपर के दरवाजे पर एक युवक को लटकाकर ही तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने लगा.

ADVERTISEMENT

nagaur
nagaur
google news

राजस्थान के नागौर जिले में अवैध बजरी से भरे एक बेलगाम डंपर ने सड़क पर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया. स्कूटी और एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद जब एक युवक चालक को रोकने के लिए डंपर की खिड़की पर चढ़ा, तो सिरफिरा ड्राइवर उसे वैसे ही लटकाकर हाईवे पर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने लगा. नागौर और जोधपुर जिले के 14 गांवों के ग्रामीणों और चार थानों की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर आखिरकार इस मौत की रफ्तार पर ब्रेक लगाया.