नागौर: मेड़ता में स्वर्णकार की निर्मम हत्या, CCTV में कैद हुए कातिल, हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेरा
Nagaur murder case: राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी में ज्वेलरी शॉप में घुसकर स्वर्णकार पंकज सोनी की निर्मम हत्या कर दी गई. इस हमले में दो कारीगर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. इस वारदात को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

नागौर में RLP नेता के भाई की हत्या
राजस्थान में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी नागौर के मेड़ता सिटी में देखने को मिली. बीती रात करीब 12:30 बजे, जब शहर सो रहा था, तब दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर खून की होली खेली. इस हमले में 40 वर्षीय सर्राफा व्यापारी पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दो कारीगर गंभीर रूप से घायल हैं. आइए विस्तार से जानते है वारदात की पूरी कहानी.