वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने फिर दिखाई दबंगई, बोले-गधे पर बैठाकर...और मारूंगा

नरेश मीणा ने कहा- 'उसने गलती करी है. ये पूरा गांव पूरी पंचायत बहिष्कार करके बैठे हैं. उसने गलती की है. किसी ने सुनवाई नहीं की. हमारे पास कोई दूसरा चारा नहीं था. उसे एक पड़ी थी. ये कम था. और पड़नी चाहिए थी. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

नरेश मीणा ने कहा- जो सरकार के इशारे पर गलती करेगा उसे गधे पर बैठाकर घुमाउंगा.

point

नरेश ने कहा- कम मारा था, थप्पड़ और मारना चाहिए था.

देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान वहां के निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस पार्टी के बागी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद तो बवाल ही हो गया. नरेश मीणा का ये थप्पड़ कांड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.