Video: दुकान पर ईट-पत्थर-छत के मलबे के साथ गिरा एक युवक, फिर कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला एक दृश्य
टीन शेड के नीचे दुकान में एक ग्राहक खड़ा था. मलबा और युवक टीन शेड के ऊपर से सरकते हुए नीचे गिरे. टीन शेड न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. टीन शेड पर मलबा और युवक के गिरते ही नीचे खड़े ग्राहक और दुकानदार को चोटें आईं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भरतपुर में बीच बाजार में हुआ ये हादसा.
दिवाली की लड़ियां उतारते समय छज्जा टूट गया.
राजस्थान के भरतपुर शहर में सड़क किनारे ऐसी घटना हुई कि लोग देखते रह गए. इस हादसे में जनहानि नहीं हुई. लोगों के मुंह से निकल गया- 'जाको राखे साइयां...मार सके न कोई.' दरअसल एक दुकान के आगे टीन शेड लगा हुआ था. उसी टीन शेड पर घर का छज्जा और उसके उसके साथ एक युवक गिर गया.